हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान लंदन में अपने लिए घर ढूंढ रही हैं, क्योंकि वह अमेरिका के बाहर नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करना चाहती हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, लोहान ने पुनर्वास केंद्र में अपना छठा कार्यकाल पूरा करने के बाद हाल ही में अपने ओडब्ल्यूएन सीरीज में अपने संघर्ष की गाथा लिखी, ताकि उसके बाद अपनी जिंदगी और करियर को फिर से ढर्रे पर ला सकें।
एक सूत्र ने समाचारपत्र द सन को बताया, "लोहान को ब्रिटेन में रहना पसंद आ रहा है और उन्होंने अपने दोस्तों को बताया कि वह वहां अपने अच्छे के लिए रह रही हैं। उन्होंने लंदन में काम ढूंढना भी शुरू कर दिया है।"
अब लंदन में रहेंगी लिंडसे लोहान
-
Tuesday, June 03, 2014


