गायिका काइली मिनोग अपने नए एलबम 'किस मी वंस' की कम बिक्री से नाराज होकर कथित तौर पर अपने लंबे समय के रिकॉर्ड लेबल 'पार्लोफोन' से अलग हो गई हैं।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ऑस्टे्रलियाई गायिका काइली ने अपना 12वां स्टूडियो एलबम मार्च में रिलीज किया था और अभी तक इसकी मात्र 60,000 प्रतियां ही बिक पाई हैं। इसलिए काइली ने 15 साल के बाद लेबल को छोडऩे का फैसला किया।
एक सूत्र ने बताया, "पार्लोफोन के साथ सौदा खुद ही स्वाभाविक अंत के कगार पर आ गया। उनके पास कंपनी के साथ फिर काम करने का विकल्प था, लेकिन 'किस मी वंस' के साथ जो हुआ, उसके बाद उन्होंने विपरीत फैसला लिया।"
काइली इस साल पहली बार रियलिटी टीवी शो 'द वॉइस' के ब्रिटिश संस्करण की निर्णायक बनी थीं।
सूत्र ने बताया, "काइली दुनिया की शीर्ष पॉप हस्तियों में से एक हैं, इसलिए वह अपने एलबम के प्रदर्शन को लेकर काफी नाराज हैं। काइली ने वह सब किया जो कर सकती थीं।"
अपने पुराने 'पार्लोफोन' से अलग हुई काइली
-
Wednesday, June 04, 2014


