अपने एक बयान में केटी प्राइस ने कहा कि उन्हें बूढ़े होने से डर नहीं लगता। क्योंकि आप इसे रोक नहीं सकते और एक दिन आपको बूढा होना ही है।
प्राइस ने वेबसाइट 'डिजिटलस्पाई डॉट कॉम' को बताया, ''बहुत से लोगों को बूढ़े होने की चिंता सताती है, लेकिन आप एक शिशु के रूप में जन्म लेते हैं। आपको लंगोट की जरूरत होती है और आप परेशान हो जाते है। "
उन्होंने कहा, "अगर आप अधिकांश बुजुर्ग लोगों को देखें तो जान पाएंगे कि इसी तरह आपका अंत होना है। आप इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। आप जवां दिखने के लिए बोटोक्स करा सकते हैं, लेकिन आपको बूढ़ा होना ही है। मुझे इस बारे में सोचकर जरा भी डर नहीं लगता।"
केटी को बूढा होने से डर नहीं लगता
-
Tuesday, June 10, 2014


