खबर है कि हॉलीवुड सुपर स्टार जॉर्ज क्लूनी इटली के वेनिस शहर में शादी करेंगे। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अभिनेता और उनकी मंगेतर अमाल अलामुद्दीन सितंबर में होने वाली अपनी शादी के लिए इटली में आयोजन स्थल तलाश रहे हैं।
प्रेमी युगल को पिछले महीने वेनिस शहर में संभावित विवाह स्थल तलाशने के बाद साथ में खाना खाते देखा गया था।
एक सूत्र ने कहा कि क्लूनी और अमाल इटली में शादी करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसे ठिकाने की तलाश है, जहां उन्हें और उनके मेहमानों को निजता मिल सके।
जॉर्ज क्लूनी अपनी मंगेतर से बेहद रोमांटिक अंदाज में करेंगे शादी
-
Thursday, June 12, 2014


