गायिका जेनिफर लॉपेज ने अपने पूर्व प्रेमी और नृत्य निर्देशक कैस्पर स्मार्ट को वे सभी तोहफे अपने पास रखने के लिए कहा है, जो उन्होंने उन्हें दिए थे।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 'ऑन द फ्लोर' गीत की गायिका जेनिफर ढाई साल तक कैस्पर से डेटिंग करने के बाद हाल में उनसे अलग हो गईं और वह चाहती हैं कि कैस्पर उनके रिश्ते से जुड़ी कुछ निशानियां अपने पास रखें।
एक सूत्र ने बताया, "उनके पास उस छोटे ट्रक सहित वे सभी उपहार हैं, जो जेनिफर ने उनके लिए खरीदे थे। जेनिफर ने उन्हें उनके 25वें जन्मदिन पर एक छोटा ट्रक भेंट किया था। जेनिफर हमेशा से ही बहुत दरियादिल रही हैं और कैस्पर के पास जेनिफर के तोहफों से भरे कई बैग हैं।"
जेनिफर ने अपने पूर्व प्रेमी से की एक खास पेशकश
-
Thursday, June 12, 2014


