गायिका केली क्लार्कसन ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार , 32 वर्षीया क्लार्कसन ने मां बनने की खबर शनिवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर खुद साझा की।
उन्होंने ट्वीट किया , "12 जून को हमारी बेटी रिवर रोज ब्लैकस्टॉक ने जन्म लिया। आप सभी का आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं और ब्रैंडन सातवें आसमान पर हैं।
क्लार्कसन ने भविष्यवाणी की थी कि उन्हें बेटी होगी। उन्होंने ट्वीट में लिखा , "मैं जानती थी! सिर्फ एक लड़की ही वमन के साथ इतना ज्यादा नाटक कर सकती है!"
क्लार्कसन ने दिया खूबसूरत बेटी को जन्म
-
Monday, June 16, 2014


