अभिनेत्री कैमरन डियाज को लगता है कि गायिका रिहाना जो भी पहनती हैं, वह आकर्षक होता है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, "फ्रेंच ग्रेजिया" पत्रिका को दिए गए एक साक्षात्कार में डियाज ने रिहाना के फैशन की तारीफ की।
डियाज ने कहा, "मेरा स्टाइल आइकॉन रिहाना हैं। वह आश्चर्यजनक हैं। वह जो भी पहनती हैं, वह शानदार होता है।"
हालांकि ये भी सच है कि रिहाना की पोशाकों की हमेशा तारीफ नहीं होती। हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में पहनी गई उनकी कस्टम से बनी एडम सेलमैन पोशाक की भरपूर आलोचना हुई थी।
रिहाना हैं मेरी स्टाइल आइकॉन: डियाज
-
Wednesday, June 25, 2014


