गायिका निकी मिनाज ने अपने नए एलबम 'द पिंक प्रिंट' के लिए रैपर ड्रैक के साथ साझेदारी की है। वह उनके संगीत की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। कॉन्टैक्ट म्यूजिक डॉट कॉम की खबरों के अनुसार, 'पिल्स एंड पोशंस' की मशहूर गायिका ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि आगामी एलबम में उनका ड्रेक के साथ एक गाना होगा।
उन्होंने कैपिटल एक्सट्रा से कहा, "मैं ड्रेक की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि वे मेरे नए एलबम में होंगे। मुझे लगता है कि हम लोग निश्चित रूप से एक साथ होंगे।"
मिनाज कहती हैं, इस सप्ताह हम कुछ नई रचनाओं के लिए स्टूडियो में मिलेंगे। मुझे लगता है यह एलबम भी खास होगा, जो लोगों को मस्ती से भर देगा। इसके बारे में मैं बेहद उत्साहित हूं। लेकिन अभी यह एक रहस्य ही है।
'द पिंक प्रिंट' में साथ नजर आएंगे मिनाज और ड्रेक
-
Thursday, June 26, 2014


