‘स्टार वार्स’ में ​कोई भी ​भूमिका ​करने के लिए तैयार हैं कारा

‘स्टार वार्स’ में  ​कोई भी ​भूमिका ​करने के लिए तैयार हैं कारा
​सभी जानते हैं कि कारा साइ-फाइ ​'स्टार वार्स' ​फिल्म की बड़ी प्रशंसक ​हैं और वह इसमें काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। वहीं सुनने में यह भी आया है कि उन्होंने अपने एक मित्र ग्लीसन से ​इस फिल्म में भूमिका पाने मे ​मदद करने के लिए कहा है​। वह इसकी इस श्रृंखला की अगली कड़ी में शामिल होना चाहती ​हैं।​
​
​ कॉन्टैक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार, ​"​कारा​'​ स्टार वार्स ​'​ फिल्म की जबरदस्त प्रशंसक हैं। जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म में भूमिका पाने में एक ऐसी अभिनेत्री डायसी राइडली कामयाब हुई हैं​,​ जिन्हें कोई नहीं जानता तो उन्हें बड़ी ईष्र्या हुई।"
​
​​ सूत्र के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में ग्लीसन से बात की, जिन्होंने कारा को बताया कि इस फिल्म के कुछ किरदारों के लिए कलाकारों का चयन अब भी बाकी है। इसके बाद कारा ने उन्हें फिल्म में कोई भी भूमिका दिलाने के लिए कहा, भले ही वह छोटी सी क्यों न हो।

End of content

No more pages to load