फोटोग्राफर के साथ डेटिंग कर रही हैं लाना?

फोटोग्राफर के साथ डेटिंग कर रही हैं लाना?
गायिका लाना ​डेल रे ​आजकल एक इतालवी फोटोग्राफर ​​फ्रांसिस्को केरोजिनी के साथ डेटिंग ​को लेकर चर्चा में हैं। ​कथित तौर पर ​उन्हें कई बार फ्रांसिस्को ​ के साथ देखा गया है।​
​
​हाल ​ही में अपने प्रेमी बेरी-जेम्स ओ' ​नील से अलग होने वाली लाना को इस महीने लॉस एंजेलिस और न्यूयॉर्क में केरोजिनी के साथ डेटिंग करते देखा गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे के लिए गंभीर हैं। ​
​
​​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, "केरोजिनी से मिलने के लिए लाना अपनी संगीत यात्रा से समय निकाल कर न्यूयॉर्क आईं थीं। यहां तक कि केरोजिनी की पूर्व प्रेमिका कैथरीन कीटिंग को भी उनके प्रेम संबंधों की जानकारी है।"

End of content

No more pages to load