शकीरा ने फुटबॉल को दिया धन्यवाद

शकीरा ने फुटबॉल को दिया धन्यवाद
पॉप गायिका शकीरा ने अपने प्रेमी फुटबॉल खिलाड़ी गेरार्ड पिक से मिलवाने के लिए फुटबॉल विश्व कप को धन्यवाद दिया है। शकीरा वर्ष 2010 के विश्व कप के दौरान ही गेरार्ड से मिली थीं, जब वह उस साल के विश्व कप के गीत 'वाका वाका' के प्रचार के सिलसिले में अफ्रीका में थीं। अब उन दोनों का 18 महीने का बेटा भी है। ​​​

​​​ फुटबॉल विश्व कप 2014 के रविवार रात को हुए समापन समारोह में अपनी प्रस्तुति से पहले शकीरा ने कहा, "मैं कभी नहीं भूल सकती कि मेरी जिंदगी का प्यार मुझे विश्व कप में ही मिला।"​

​ शकीरा ने अपने बेटे के लिए भी फुटबॉल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "यदि विश्व कप नहीं हुआ होता तो मेरा बेटा ​मिलान भी इस दुनिया में नहीं आया होता।"

End of content

No more pages to load