गायिका ग्वेन स्टेफनी ने अपने पति गेविन रोजाडेल को अपने सलाहकारों की सूची में शामिल किया है। स्टेफनी अपने एल्बम 'द वॉइस यूएसए' के लिए उनसे सलाह लेंगी। स्टेफनी और रोजाडेल तीन बेटों किंग्सटन (8), जुमा (5) और चार महीने के अपोलो के माता-पिता हैं।
रोजाडेल, स्टेफनी को दूसरे चरण की प्रतिस्पर्धा में मदद करेंगे और स्टेफनी को लगता है कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह इस काम के लिए सही व्यक्ति हैं।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार स्टेफनी ने कहा, "वह बेहद मुखर हैं और उनके पास बेहतरीन विकल्प होते हैं। वह काफी स्मार्ट हैं और अपना काम अच्छे से कर रहे हैं।
स्टेफनी के सलाहकारों में शामिल हैं उनके पति गेविन
-
Wednesday, July 16, 2014


