​​मंडेला के साथ ​की ​अपनी तस्वीर की नीलामी से नाराज डिकैप्रियो

​​मंडेला के साथ ​की ​अपनी तस्वीर की नीलामी से नाराज डिकैप्रियो
​अभिनेता​ लियोनाडरे डिकैप्रियो​ ​आजकल एक अमेरिकी कंपनी​ ​से बेहद नाराज हैं। दरअसल स्मरणीय वस्तुओं की नीलामी करने वाली​ ​​​ये कंपनी लियोनाडरे की नेल्स​न मंडेला के साथ खींची तस्वीर को बेच रही है।

इसी के चलते लियोनार्डो ने​ ​इस कंपनी को चुनौती दी है। ​वह ​इस तस्वीर को जब्त करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने के बारे में सोच रहे हैं।वेबसाइट​ ​'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, यादगार वस्तुओं की दुकान मूमेंट्स टाइम के मालिक गैरी जिमेट, साल 2007 में शांतिदूत नेल्सन मंडेला के साथ ली गई लियोनाडरे की तस्वीर 25,000 डॉलर में बेच रहे हैं।

तस्वीर में हाथ से लिखा हुआ है,'लियो डीकैप्रियो को शुभाकामनाएं, मंडेला, 4-8-07।"

End of content

No more pages to load