​अब एक नए मॉडल के साथ डेटिंग पर हैं ​पेरिस हिल्टन

​अब एक नए मॉडल के साथ डेटिंग पर हैं ​पेरिस हिल्टन
​मशहूर सामाजिक हस्ती पेरिस हिल्टन कैलिफोर्निया के मलिबू समुद्र तट पर एक नए युवक के साथ चुंबन लेते हुए तस्वीर खिंचवाते देखी गईं। उल्लेखनीय है कि हिल्टन हाल ही में अपने प्रेमी रिवर विपेरी से अलग हुई हैं।​
​
​ बीती 27 जुलाई को हिल्टन ने मलिबू समुद्र तट पर मॉडल जोश अपशॉ के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें खिंचवाई। यही नहीं, दोनों ने फोटोग्राफर के सामने ही एक दूसरे का चुंबन भी लिया।​​
​
​ हिल्टन ने हाल ही में अपने पूर्व प्रेमी विपेरी के साथ संबंध विच्छेद किया है और तब से अपने नए प्रेमी के साथ डेटिंग कर रही हैं।​ रपटों के मुताबिक 33 वर्षीय हिल्टन 28 वर्षीय अपशॉ से हॉलीवुड में एक पार्टी के दौरान मिली थीं।​​
​
​ एक सूत्र के हवाले से ईऑनलाइन डॉट कॉम ने कहा, "वह बेहद अच्छा है। उसकी उम्र हिल्टन से थोड़ी कम है, जो कि पेरिस के लिए ​एक ​अच्छा ​इंसान ​है।"

End of content

No more pages to load