हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर कुछ समय निकालकर अपनी होने वाली बेटी के लिए खरीददारी करना चाहते हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 49 वर्षीय रॉबर्ट की पत्नी सुसाना लेविन नवंबर में एक बेटी को जन्म देने वाली हैं।
रॉबर्ट डाउनी बेटी के लिए बहुत से उपहार लेने की योजना बना रहे हैं। रॉबर्ट ने कहा, "मेरे पास अभी उसके लिए खरीददारी करने का समय नहीं है, लेकिन जब भी मैं खरीददारी के लिए जाऊंगा तो बहुत सारी खरीददारी करूंगा।" 'आयरनमैन' अभिनेता रॉबर्ट का लेविन के साथ एक 2 वर्षीय बेटा एक्सटन और अपनी पूर्व पत्नी डेबोरा फैलकोनर के साथ 20 वर्षीय बेटा इंडियो है।
बेटी के लिए खरीददारी करना चाहते हैं रॉबर्ट
-
Friday, August 01, 2014


