हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन का कहना है कि वह कुछ भी खा सकती हैं, लेकिन संयम के साथ। वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 47 वर्षीया निकोल कहती हैं कि वह बंधी-बंधाई आहार योजना का पालन नहीं करतीं।
उन्होंने कहा, "कोई तय आहार योजना नहीं है। मेरी इच्छा है कि ऐसा होता। मैं वास्तव में अपने खाने को लेकर उतनी सख्त नहीं हूं। मैं सब कुछ खाती हूं, लेकिन हद में रहकर।"
इसी तरह व्यायाम के मामले में भी वह बहुत कड़क न होने की कोशिश करती हैं और व्यायाम मजेदार बना रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए कई तरह के व्यायाम करती हैं।
निकोल साइकिल चलाना या अपनी बेटी संडे (5), फेथ (3) और पति कीथ अर्बन के साथ सैर पर जाने सरीखी गतिविधियां करके अपनी व्यस्तता भरी जिंदगी में व्यायाम के लिए समय निकाल लेती हैं।
खाने-पीने और व्यायाम के मामले में सख्त नहीं हैं निकोल
-
Wednesday, August 06, 2014


