गायिका चेर (68) का कहना है कि उन्होंने वर्षो से आईना नहीं देखा। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'बिलीव' गीत की गायिका चेर कहती हैं कि वह आत्मविश्वास से लबरेज नहीं हैं और उन्हें बूढ़े होने से नफरत है।
चेर ने कहा, "मैं अपने लुक से बस उस वक्त खुश थी, जब मेरी उम्र 40 से 45 साल थी।"
पूर्व में अभिनेता टॉम क्रूज (52) से डेटिंग कर चुकीं चेर का रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है।
उन्होंने कहा, "मैं हटने का इरादा नहीं रखती। यह नई पीढ़ी है जो कहती है कि 'हम लुढ़कने और मरने जा रहे हैं क्योंकि हम एक तय उम्र के हैं।"
कई वर्षों से नहीं देखा आईना: चेर
-
Saturday, August 09, 2014


