हॉलीवुड अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ उन खबरों से हैरान हैं, जिनके अनुसार, वह अगली 'जेम्स बान्ड' फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'हैरी पॉटर' फिल्म के नायक रेडक्लिफ को डर है कि अपने सपनों की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर बिना सोचे-समझी दी गई प्रतिक्रिया के कारण ही फिल्म में उनके अभिनय करने की अफवाहों का बल मिला।
उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से यह उन खबरों में से एक है जहां...किसी ने कहा, 'क्या आप कभी जेम्स बान्ड की भूमिका निभाएंगे?' और मैंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं जेम्स बान्ड के रूप में लिए जाने योग्य हूं, बल्कि मैं एक खलनायक होऊंगा।" उस बात ने अंत में यह रूप ले लिया कि डेनियल रेडक्लिफ अगले बान्ड खलनायक के रूप में लिए गए हैं, जो एकदम झूठ है।"
'जेम्स बान्ड' में नहीं हैं रेडक्लिफ
-
Monday, August 11, 2014


