हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स अपने समय में सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। उनका कहना है कि वह 'महत्वाकांक्षी' नहीं हैं।
'प्रेटी वूमन' फिल्म की नायिका जूलिया ने कभी अपनी भूमिकाएं हथियाने वाली अभिनेत्रियों के प्रति दुर्भाव नहीं रखा। यहां तक कि जब वह करियर को आगे बढ़ाने की मशक्कत कर रही थीं, तब भी नहीं।
उन्हें पति डैनी मोडर से जुड़वा बच्चे हैजल, फिनानुस 9 और बेटा हेनरी 7 है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा लगता है कि यहां हर किसी के लिए मौके हैं। मैं स्वयं को उतना महत्वाकांक्षी नहीं मानती।
स्वयं को महत्वाकांक्षी नहीं मानती: जूलिया
-
Wednesday, August 13, 2014


