हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा कहती हैं कि मां बनने के बाद वह निडर और आत्मविश्वासी हो गई हैं। 33 वर्षीया अल्बा को पति कैश वारेन (35) से दो बेटियां होनोर (6) और हैवन (3) हैं। अल्बा ने 'पीपुल' पत्रिका को बताया, "मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है, जैसे मैंने हर कड़ी मेहनत कर ली। ..मैं अपनी जिंदगी के नए चरण के लिए तैयार थी।"
अल्बा ने कहा, "मैं जब एक मां बनी, तो एक तरह से खुल गई और मुझे एक नया नजरिया मिला। मेरे पास निडरता और एक आत्मविश्वास है, जो मेरे ख्याल से आपको सिर्फ अनुभव और उम्र के साथ ही मिल सकता है। कुछ लोगों को यह पहले मिल गया, लेकिन मुझे कुछ समय लगा।"
अल्बा को मातृत्व ने बनाया 'निडर'
-
Monday, August 25, 2014


