हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने पहले अपने पति रिक सालोमोन से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी लगाई थी। लेकिन अब उन्होंने औपचारिक रूप से अलग होने से मना कर दिया है।
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार, पामेला ने 21 अगस्त को अदालत में दायर की एक याचिका में अनुरोध किया कि उनकी तलाक अर्जी खारिज कर दी जाए।
उन्होंने तीन जुलाई को तलाक की अर्जी लगाई थी। उस समय उन्होंने अलग होने की वजह 'पारस्परिक मतभेद' बताए थे। यह युगल वर्ष 2007 में अलग हो गया था। इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने दोबारा शादी कर ली थी।
पामेला ने वापिस ली तलाक की अर्जी
-
Thursday, August 28, 2014


