​ किम चाहती हैं कम से कम 2 बच्चे

​ किम चाहती हैं कम से कम 2 बच्चे
​पांच भाई-बहनों के साथ पली बढ़ीं रियलिटी टीवी हस्ती किम केदाशियां का कहना है कि वह अपने पति केनी वेस्ट के साथ कम से कम दो बच्चे चाहती हैं​। किम और केनी की एक बेटी नॉर्थ है​।

​एलेन डीजेनेरस शो' में उपस्थिति के दौरान किम ने न सिर्फ बर्फ से भरी बाल्टी सिर पर डालने की चुनौती स्वीकार की, बल्कि यह भी बताया कि वह नॉर्थ के लिए एक भाई या बहन चाहती हैं​।​​
​​
​ ​ अपनी बड़ी बहन कर्टनी और उनके बच्चों मेसन और पेनेलोप का संदर्भ देते हुए 33 वर्षीया किम ने चैट शो की मेजबान को बताया, "मैं अभी अपनी गर्भवती बहन को आराम देने के लिए हाल ही में सैन डिएगो गई थी​। मैंने अपने भांजे, भांजी और मेरी बेटी का खयाल रखा था​।​ तीन बच्चों को संभालना मुश्किल था​। मुझे नहीं पता कि मेरी मां ने छह बच्चों को कैसे संभाला​।​"​
​
​​ किम ने कहा, "मुझे लगा कि मेरे लिए दूसरे बच्चे को जन्म देना मुश्किल है, लेकिन फिर मैंने सोचा कि मेरे कितने भाई-बहन हैं! उनका साथ मुझे पसंद है और वे मेरे अच्छे दोस्त हैं​। मैं अपने बच्चे के लिए भी वह चाहती हूं​।​ इसलिए मैं दो बच्चे करूंगी, देखते हैं कैसे होता है​।​"

End of content

No more pages to load