हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी अपनी मंगतेर अमल अलामुद्दीन से इटली में शादी करने से पहले शुक्रवार को लंदन में शादी करेंगे।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, सूत्रों ने 'यूएस वीकली' पत्रिका को बताया कि शुक्रवार को होने वाले औपचारिक शादी समारोह में क्लूनी और अलामुद्दीन के माता-पिता मौजूद रहेंगे, जबकि दोस्त और अन्य परिजन इस माह के अंत में शादी के और जश्नों के लिए वेनिस में जुटेंगे।
'ग्रैविटी' फिल्म के नायक क्लूनी ने हाल में खुलासा किया कि वह और उनकी मंगेतर इटली के लेक कोमो में स्थित अपने घर की बजाय वेनिस में शादी करेंगे।
वेनिस से पहले लंदन में शादी करेंगे क्लूनी
-
Friday, September 12, 2014


