ऐसी अफवाहें हैं कि गायिका बियोंस और उनके रैपर पति जे जेड दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जे जेड ने पेरिस में अपने 'ऑन द रन' टूर पर अपनी प्रस्तुति के दौरान 'बीच इज बेटर' गीत गाते समय संकेत दिया कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं।
जे जेड (32) ने कथित तौर पर यह कहते हुए अपने गीत के बोल बदल दिए कि 'चूंकि वह एक बार फिर गर्भवती हैं।' यह जोड़ी वर्ष 2008 में परिणय सूत्र में बंध गई और उन्हें ब्लू आइवी (2) नाम से एक बेटी भी है।
क्या फिर से गर्भवती हैं बियोंसे?
-
Monday, September 15, 2014


