गायिका-फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम का इरादा फिलहाल अपना परिवार और बढ़ाने का नहीं है। उन्हें फुटबॉलर पति डेविड बेकहम से चार बच्चे हैं।
विक्टोरिया फिलहाल अपने काम में बहुत व्यस्त हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'ग्रैजिया' पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में विक्टोरिया ने जोर दिया कि उनके जीवन में बहुत कुछ चल रहा है।
उन्होंने कहा, "अगली चीज जो कोई मुझसे पूछेगा वह है कि क्या मैं गर्भवती हूं? मुझे लगता है कि वह रोजाना पूछा जाता है, लेकिन मैं गर्भवती नहीं हूं। जीवन में काफी कुछ चल रहा है।"
और परिवार नहीं बढ़ाना चाहती विक्टोरिया
-
Friday, September 19, 2014


