हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी इस माह के अंत में अपनी मंगेतर अमल अलामुद्दीन से शादी कर रहे हैं। लेकिन उनके माता-पिता को उनके लिए शादी का तोहफा ढूंढने में काफी दिक्कत हो रही है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'ग्रैजिया' पत्रिका को दिए साक्षात्कार में क्लूनी के पिता निक और मां नीना ने अपनी दुविधा बताई। उन्हें नहीं मालूम कि क्लूनी शादी में उनसे एक उपहार लेना चाहेंगे या नकद राशि।
नीना ने कहा, `मैंने अभी तक उनके लिए उपहार नहीं लिया है, क्योंकि हम तय नहीं कर पाए हैं कि क्या लें या फिर क्या वे किसी तरह की नकद राशि लेना पसंद करेंगे।`
क्लूनी और अलामुद्दीन ने इस साल अप्रैल में सगाई कर ली और इस माह वेनिस में शादी करेंगे।
क्लूनी के मां-बाप उपहार को लेकर दुविधा में
-
Saturday, September 20, 2014


