​कीनू रीव्स के घर में फिर हुई घुसपैठ

​कीनू रीव्स के घर में फिर हुई घुसपैठ
​हॉलीवुड अभिनेता कीनू रीव्स के बंगले पर एक अंजान महिला न सिर्फ घुस आई, बल्कि कपड़े उतार कर उनके निजी स्वीमिंग पुल में कूद पड़ी।​
​
​ ​वेबसाइट ​'​टीएमजेड डॉट कॉम​'​ के अनुसार, रीव्स के बंगले के सफाई कर्मचारियों द्वारा मुख्य द्वारा खुला छोड़ देने का फायदा उठाकर अंजान महिला बिना इजाजत उनके बंगले के अंदर घुस आई।​
​​
​​​ पिछले सप्ताह घटी इस घटना के दो दिन पहले ही घर की लाइब्रेरी में रीव्स का एक अंजान महिला से सामना हुआ था। हालांकि दूसरी घटना के दौरान वह घर में नहीं थे।​
​​​
​​ बाद में सुरक्षा गार्डो ने महिला को रीव्स के बंगले से बाहर निकाला।

End of content

No more pages to load