​​ब्रिटेन में हनीमून मनाएंगे क्लूनी​ और अलामुद्दीन

​​ब्रिटेन में हनीमून मनाएंगे क्लूनी​ और अलामुद्दीन
​नवविवाहित जो़डा जॉर्ज क्लूनी और अमाल अलामुद्दीन पूर्व में आई खबरों के अनुसार हनीमून मनाने सीशेल्स नहीं जा रहे हैं, बल्कि दोनों दो सप्ताह की छुियां ब्रिटेन में बिताने जा रहे हैं।​

वेबसाइट ​'​यूएसमैगजीन डॉट कॉम​'​ के अनुसार, क्लूनी और अलामुद्दीन ने फैसला किया है कि वे अपना हनीमून ब्रिटेन के बर्कशायर स्थित अपने नए बंगले पर मनाएंगे, जिसे उन्होंने दो महीने पहले खरीदा था। क्लूनी-अलामुद्दीन ने बीती 27 सितंबर को वेनिस में बेहद भव्य समारोह में विवाह किया। इस समय दोनों अकेले कुछ समय बिताना चाहते हैं।​
​
एक सूत्र ने कहा, "दोनों बस कुछ दिनों की ​छुट्टियां चाहते हैं, किसी जगह पर साथ वक्त बिताना चाहते हैं, जहां उन्हें कोई परेशान न करे।"​
​
कहा जा रहा है कि ब्रिटेन का नया बंगला काफी शानदार और भव्य है और यह रेलवे स्टेशन के काफी पास है, ताकि अलामुद्दीन आसानी से अपने कार्यालय आ-जा सकें। क्लूनी और अलामुद्दीन अगले सप्ताह अपने अपने काम पर लौटेंगे।

End of content

No more pages to load