वेबसाइट 'वेरायटी डॉट कॉम' के अनुसार, डाउनी जूनियर 'कैप्टन अमेरिका' फिल्म श्रृंखला के तीसरे संस्करण में अरबपति टोनी स्टार्क और उनके सुपरहीरो अवतार आयरन मैन की अपनी भूमिका के साथ फिल्म में शामिल होने के लिए अंतिम चरण की बातचीत में पहुंच चुके हैं।
डाउनी जूनियर ने हालांकि अपनी सुपरहीरो वाली फिल्म श्रृंखला 'आयरन मैन' के चौथे संस्करण के निर्माण के बारे में प्रशंसकों को अब तक संशय में रखा है।
'कैप्टन अमेरिका 3' की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और फिल्म मई 2016 में सिनेमाघरों में होगी।
'कैप्टन अमेरिका 3' में नजर आएंगे डाउनी जूनियर
-
Wednesday, October 15, 2014


