हॉलीवुड की अभिनेता दंपत्ति पिट एवं जोली अपने सहकर्मी और दोस्त अभिनेता जॉर्ज क्लूनी की शादी मौजूद नहीं थे। पिट ने बताया कि उस समय वह शूटिंग में व्यस्त थे, इसलिए शादी में शामिल नहीं हो सके। क्लूनी ने ब्रिटिश मानवाधिकार अधिवक्ता अमाल अलामुद्दीन के साथ बीते 27 सितंबर को इटली में शादी रचाई थी, जिसमें उनके बहुत से दोस्त शामिल थे।
क्लूनी की शादी में अनुपस्थित रहने का कारण पूछने पर पिट ने बताया, "हम माल्टा में शूटिंग कर रहे थे।" पिट और जॉली जल्द ही फिल्म 'बाय द सी' में पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे।
पिट ने अपनी नई फिल्म 'फ्यूरी' के प्रीमियर पर कहा कि क्लूनी और अलामुद्दीन को शादी का तोहफा भी देना अभी बाकी है। इस समय पिट अपनी फिल्म 'फ्यूरी' के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता शिया लाबेऑफ, लोगन लरमैन, स्कॉट ईस्टवुड, जॉन बर्नथल और माइकल पेना भी नजर आएंगे।
शूटिंग के कारण क्लूनी की शादी से चूके पिट, जोली
-
Saturday, October 18, 2014


