गायिका टेलर स्विफ्ट की नई पॉप एलबम '1989' अपनी आधिकारिक रिलीज से पूर्व ही ऑनलाइन लीक हो गई है। एलबम आधिकारिक रूप से 27 अक्टूबर को रिलीज होनी थी।
सूत्रों के मुताबिक, यूट्यूब पर लीक हुआ उनका पहला गाना 'ब्लैंक स्पेस' है, जिसे उनके लेबल बिग मशीन रिकॉर्ड्स ने कुछ ही घंटों में वापस ले लिया।
लीक हुए कुछ गीतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन पूरी एलबम एक अज्ञात टंब्लर पेज पर उपलब्ध है और जिस किसी के पास पासवर्ड है, यह उनके लिए सुलभ है।
स्विफ्ट के प्रशंसक हालांकि इस मामले में उनका साथ दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रशंसकों ने कथित तौर पर एलबम की आधिकारिक रिलीज से पूर्व गीतों को न सुनने का निर्णय लिया है।
इंटरनेट पर लीक हुई स्विफ्ट की एलबम
-
Monday, October 27, 2014


