रॉबी विलियम्स के घर आया नया नन्हा मेहमान

रॉबी विलियम्स के घर आया नया नन्हा मेहमान
​गायक रॉबी विलियम्स के घर एक नन्हा मेहमान आया है। उनकी पत्नी आयडा फील्ड ने सोमवार को एक बेटे को जन्म दिया।​

वेबसाइट ​'​डेलीमेल डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक, विलियम्स ने अपने यूट्यूब केआधिकारिक खाते पर दूसरे बच्चे के जन्म बाद अपनी पत्नी की प्रशंसा करते हुए एक एक वीडियो संदेश पोस्ट किया है।​
​
​​ दोनों की एक दो साल की बेटी थियोडोरा 'टेडी रोज' विलियम्स है। विलियम्स ने संदेश में कहा, "मुझे अपनी पत्नी पर कभी इतना ज्यादा प्यार नहीं आया, कभी इतना ज्यादा गर्व नहीं हुआ। वह आश्चर्यजनक हैं।"​
​
उन्होंने कहा, "ब्रह्मांड ने एक बार फिर खुद को हमारे सामने प्रस्तुत किया। ये घंटे बहुत भावुक और अद्भुत रहे। हम बहुत खुश और सम्मानित हैं कि तुमने हमारे साथ इस यात्रा का अनुभव किया।"​
​
विलियम्स और फील्ड ने 2010 में शादी की थी।

End of content

No more pages to load