लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देतीं : एरियाना

लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देतीं : एरियाना
​गायिका एरियाना ग्रैंडे का खुद को मशहूर हस्ती नहीं मानतीं बल्कि उनका है कि वह दृढ़ निश्चयी हैं।​

​वेबसाइट ​'​डेली मेल डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक, रविवार को ग्लासगो में एमटीवी यूरोपीयन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह में नजर आईं 21 वर्षीया एरियाना ने समाचार पत्र ​'​द सन​'​ को दिए गए एक साक्षात्कार में बताया कि जब लोग उन्हें असामाजिक और नखरीली लड़की कहते हैं, तो वह इन बातों को नजरअंदाज करती हैं। हालांकि शुरुआत में उन्हें इस बात का बुरा जरूर लगता था।​
​
​​ उन्होंने कहा​, "मुझे मेरा सच पता है। मैं सकारात्मक बातों पर ध्यान देती हूं।​"​​
​
​ उन्होंने कहा, `पहले मैं नकारात्मक बातों से परेशान हो जाती थी। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं इस पर ध्यान देना मेरा काम नहीं है। मेरा काम अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना और नकारात्मक बातों से विचलित नहीं होना है।`

End of content

No more pages to load