हॉलीवुड अभिनेता जेमी फॉक्स ने गायक क्रिस ब्राउन के दयालु स्वभाव की प्रशंसा की। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 46 वर्षीय जेमी की छोटी बहन डिओंड्रा डिक्सन ब्राउन की प्रशंसक हैं और उन्हें पसंद करती हैं।
डिओंड्रा, डाउन सिड्रोम (एक तरह की बीमारी जिसमें चेहरा की बनावट असामान्य लगती है) से पीड़ित हैं। जेमी ने अमेरिकी टीवी टॉक शो में मेजबान क्वीन लतीफा से कहा कि वह ब्राउन का एहसान कभी नहीं भूलेंगे।
उन्होंने बताया, "मैंने ब्राउन को बताया कि मेरी बहन उनको पसंद करती हैं, तो वह उससे मिले, उसके साथ नृत्य किया और उसके साथ समय भी बिताया।"
जेमी ने की ब्राउन की दयालुता की प्रशंसा
-
Thursday, November 20, 2014


