वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, पत्रिका 'इनटच' के साथ साक्षात्कार में रिबेरो ने निर्देशक रेंडल क्लेसर की फिल्म में उनकी सहकलाकार रही बाइंस के बारे में कुछ बातें बताईं।
रिबेरो ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें (बाइंस) कोई मेडिकल समस्या है। करीब 10 साल पहले मैंने उनके साथ एक फिल्म में काम किया था, तब भी चीजें सामान्य नहीं थी।"
रिबेरो ने कहा, "वह अजीबो-गरीब हरकतें किया करती थीं, बातचीत के बीच में गायब हो जाती थीं। मैं हक्का-बक्का रह जाता था कि अरे! अभी तो हम बात कर रहे थे और आप अचानक कहां गायब हो गईं।"
बाइंस को मेडिकल समस्या है: रिबेरो
-
Monday, November 24, 2014


