हॉलीवुड अभिनेता रेयान गॉसलिंग को एक अजनबी महिला के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाना पड़ा, जिसने उन्हें परेशान कर रखा था।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार, ग्रेस मेरी डेल विल्लर नाम की महिला कथित रूप से तीन महीनों से गॉसलिंग का पीछा कर रही थी। गॉसलिंग (34) ने न्यायालय को सौंपे गए दस्तावेजों में आरोप लगाया है कि डेल विल्लर उन्हें आपत्तिजनक संदेश और सामग्री ई-मेल करती थी।
न्यायालय ने बुधवार को गॉसलिंग के पक्ष में आदेश पारित करते हुए डेल मिल्लर को उनसे संपर्क न करने और दूर रहने की चेतावनी दी। गॉसलिंग ने न्यायालय को बताया था कि डेल मिल्लर उनकी बहन मैंडी को भी उनके बारे में ई-मेल भेज कर परेशान किया करती थीं। न्यायालय ने डेल विल्लर को गॉसलिंग, उनकी पत्नी अभिनेत्री ईवा मेंडेस, उनके बेट एसमेरेल्डा और बहन मैंडी से कम से कम 100 यार्ड की दूरी रखने के लिए कहा है।
अजनबी महिला के खिलाफ न्यायालय गए गॉसलिंग
-
Monday, November 24, 2014


