गायिका एरियाना ग्रांडे यहां जेएफके हवाईअड्डे पर अपने प्रशंसकों पर प्यार लुटाती नजर आईं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 21 वर्षीया एरियाना शुक्रवार को हवाईअड्डे से निकलती नजर आईं।
वह यहां विक्टोरियाज सीक्रेट शो में प्रस्तुति देने के लिए पहुंची थीं। एरियाना ने तंग जींस और सफेद टॉप पहन रखा था। वह हवाईअड्डे से अपने दोस्त साशा वेस्ट के साथ इठलाती हुई निकलीं।
एरियाना ने प्रशंसकों पर लुटाया प्यार
-
Monday, December 01, 2014


