एक बार फिर बिंदास और बेपरवाह अंदाज में दिखी माइली
-
Friday, December 05, 2014
गायिका माइली साइरस को आर्ट बेसेल मियामी कार्यक्रम में अलग और बिंदास अंदाज में देखा गया। माइली ने अपने बिंदास और बेपरवाह स्वभाव का परिचय देते हुए अपनी पोशाक चुनी थी।
उन्होंने शरीर के ऊपरी हिस्से में डिस्को बॉल पेस्टीज के अलावा कुछ भी नहीं पहन रखा था। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, हाल ही में पैट्रिक श्वाजर्नेगर के साथ अपने रोमांस के लिए चर्चा में रहीं माइली ने बुधवार को अपनी आर्ट बेसेल मियामी कार्यक्रम में अपनी वेशभूषा से सबको चौंका दिया।
माइली ने सिर पर चांदी के रंग की चमकीली विग पहन रखी थी और आंखों पर नीले रंग का शैडो लगाया था।


