​अनब्रोकन’ के दौरान एंजेलिना ने बमुश्किल कुछ खाया: मियावी

​अनब्रोकन’ के दौरान एंजेलिना ने बमुश्किल कुछ खाया: मियावी
अ​भिनेत्री-फिल्म निर्देशक एंजेलिना जॉली के सिर पर अपने निर्देशक की नवीनतम फिल्म ​'​अनब्रोकन​'​ को बेहतरीन बनाने की ऐसी धुन सवार थी कि उन्होंने सेट पर बमुश्किल ही खाना खाया।​

वेबसाइट ​'​मिरर डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, एंजेलिना के निर्देशन की दूसरी फिल्म 'अनब्रोकन' से जापानी संगीतकार मियावी अपना अभिनय करियर शुरू कर रहे हैं।​

​​ उन्होंने कहा कि वह यह देखकर हैरान थे कि एंजेलिना को उनकी क्षमताओं पर कितना भरोसा है और फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने कितना ज्यादा वजन कम घटा लिया है।​

​ 33 वर्षीय मियावी ने ​'​हफपोस्ट लाइव​'​ को बताया​, "उनका सेट पर मुझ पर और हम सब पर इतना भरोसा करना हैरान करने वाला था। वह बहुत दृढ़ हैं। मु​झे यह देखकर भी हैरानी हुई कि वह कितनी दुबली हो गई हैं। वह ज्यादा नहीं खा रही थीं।​

मियावी ने कहा​, "म​झे बहुत बुरा लगा, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान बस मैं ही मोटा हुआ।

End of content

No more pages to load