हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की बेटी ने यहां हेयरस्टाइलिस्ट के रूप में काम करना शुरू किया है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि क्रूज और उनकी पूर्व पत्नी निकोल किडमैन की गोद ली हुई बेटी इजाबेल ने विंडल सेस्सून एकेडमी से प्रशिक्षण लिया और अब उनके सैलून में काम करने लगी हैं।
क्रूज और किडमैन की 21 वर्षीया बेटी इजाबेल ने अपने माता-पिता के पेशे से हटकर अलग पेशा अपनाने का निश्चय किया और हेयरस्टाइलिस्ट का प्रशिक्षण लिया, जहां उन्हें 15,000 पाउंड प्रशिक्षण शुल्क के रूप में चुकाने पड़े। समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार एक सूत्र ने बताया, "इजाबेल अपने काम पर पूरा ध्यान देती हैं और अपने मशहूर और अमीर माता-पिता की धौंस नहीं दिखाती हैं। उनके कुछ साथियों को तो पता तक नहीं है कि इजाबेल के माता-पिता हॉलीवुड की मशहूर फिल्मी हस्तियां हैं।"
इजाबेल ने क्रूज और किडमैन के साल 2001 में तलाक के बाद अपने पिता के साथ रहने का फैसला किया था।
क्रूज की बेटी बनीं हेयरस्टाइलिस्ट
-
Tuesday, December 09, 2014


