​कोल को बेवफा पति से अब भी प्यार

​कोल को बेवफा पति से अब भी प्यार
​टेलीविजन रिएलिटी स्टार ​​कोल कर्दशियां भले ही पिछले साल दिसंबर में तलाक की अर्जी दे चुकी हों, लेकिन वह अब भी पति लामार ओडम से प्यार करती हैं।​​

​​​ वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र के मुताबिक, 30 वर्षीया कोल अब भी ओडम के बारे में सोचने से खुद को नहीं रोक पा रहीं। कोल का हाल में अपने रैपर प्रेमी फ्रेंच मोन्टाना से भी मनमुटाव हो गया।​​

​​​ सूत्र ने कहा, "कोल स्वयं को यह सोचने से नहीं रोक पा रही हैं कि वह ओडम के साथ रहना चाहती हैं। वह जानती हैं कि ओडम ही उनके हमसफर हैं। वह उन्हें छोड़ नहीं सकतीं।"​​

​​​ कोल, ओडम की बेवफाई की अफवाहों और उनकी कोकीन (मादक पदार्थ) की लत की वजह से उनसे अलग हो गईं। उन्होंने दिसंबर, 2013 में अदालत में तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन अभी उनका तलाक नहीं हुआ है।

End of content

No more pages to load