​लेडी गागा​ ने पिता के नाम किया अपना घर

​लेडी गागा​ ने पिता के नाम किया अपना घर
​लोकप्रिय गायिका ​​लेडी गागा ने मालिबू स्थित अपने आवास की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने पिता जोसेफ जर्मनोटा के नाम कर दी है​।​

​​ वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार, 28 वर्षीया गागा ने छह-एकड़ में बना यह घर पिता के नाम कर दिया है​। यह उन्होंने इस साल अक्टूबर में 2.4 करोड़ डॉलर में खरीदा था​।

​​ बाप-बेटी के बीच हुए करारनामे के अनुसार, पिता घर को किराए पर चढ़ा सकते हैं​। बेच सकते हैं या इसे गिरवी रखकर कर्ज भी ले सकते हैं​। इस घर में पांच बेडरूम, 12 बाथमरूम, एक स्वीमिंग पूल, जिम और एक बार भी है​।​ इसके अलावा इसमें एक बॉलिंग ट्रैक और आठ घोड़ों को रखने में समर्थ एक अस्तबल भी है​।​

End of content

No more pages to load