हॉलीवुड फिल्मकार-अभिनेत्री एंजेलिना जोली कहती हैं कि साल 2014 का सबसे बेहतरीन पल उनके लिए वह था जब उनके बेटे ने किशोरावस्था में कदम रखा।
यह साल वैसे तो एंजेलिना के लिए खास ही रहा, क्योंकि वह और उनके मंगेतर अभिनेता ब्रैड पिट विवाह बंधन बंध गए थे। जब उनसे साल का बेहतरीन पल के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब था, "मेरे बेटे (मेडॉक्स) ने किशोरावस्था में कदम रखा।"
एंजेलिना ने वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम को बताया, "वह इस साल का सबसे यादगार पल था।"
एंजेलिना से उनके 2014 के सफर के बारे में पूछा गया औरउन्होंने यह भी बताया कि बीते कुछ दशकों में उनकी जिंदगी कितनी बदल चुकी है। एंजेलिना ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उम्र के इस प़डाव पर वह इतनी ज्यादा खुश होंगी।
उन्होंने कहा, "किसी भी बात से ज्यादा मैं हर मां की तरह इस बात से खुश हूं कि मेरे बच्चो अच्छे हैं, स्वस्थ हैं। मैं उनके पिता से विवाह कर चुकी हूं और खुद भी स्वस्थ हूं।"
बेटे का किशोरावस्था में पहला कदम था एंजेलिना के लिए बेहतरीन पल
-
Thursday, December 11, 2014


