को जिंदगी में वापिस लाने के लिए बीबर ने रंगवाए बाल?

 को जिंदगी में वापिस लाने के लिए बीबर ने रंगवाए बाल?
पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने पूर्व प्रेमिका पॉप स्टार सेलेना गोम्ज़ को खुश करने के लिए अपने बाल प्लैटिनम के रंग में रंगवा लिए।

वेबसाइट 'हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम' के अनुसार, बीबर और गोमेज जब साथ-साथ थे, तब गोम्ज़ अक्सर बीबर को हल्के रंग में बालों को रंगवाने के लिए कहा करती थीं।

एक सूत्र ने बताया, "गोम्ज़ बीते सालों में कई बार बीबर से बालों को हल्के रंग में रंगवाने के लिए कह चुकी थीं, लेकिन बीबर ने उस वॉट बाल नहीं रंगवाए। अब गोमेज बीबर के बाल रंगवाने के फैसले से हैरान हैं।"

बीबर और गोम्ज़ के बीच 2014 में अलगाव हुआ था और तब से ही बीबर गोमेज के साथ सुलह करने के लिए बेताब हैं, लेकिन उनका दिल अब तक नहीं जीत पाए हैं।

सूत्र ने कहा, "गोम्ज़ को लगता है कि बीबर उनका ध्यान अपनी तरफ करना चाहते हैं। लेकिन यदि वह सचमुच उनको वापस पाना चाहते हैं, तो उसके लिए बाल रंगवा लेना काफी नहीं होगा, उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।"

End of content

No more pages to load