गायिका केटी प्राइस का कहना है कि वह अपनी बेटी के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चितित हैं। केटी की पांचवीं संतान बनी जन्म की संभावित तारीख से दो सप्ताह पहले पैदा हुई।
इस लिहाज से वह थोड़ी कमजोर है। केटी ने माना कि वह अपने पहले बच्चे के हार्वी के आंशिक अंधता एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से बाकी बच्चों की सेहत को लेकर भी चिंतित हैं। केटी ने एक पत्निका को बताया, मैं बनी को लेकर थोड़ी चिंतित हूं।
मैं हार्वी की वजह से उन सबको लेकर दुखी हॅूं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ उसके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं लेकिन क्योंकि वह समय से पहले जन्मीं इसलिए थोड़ी कमजोर दिखती है। उसके हमउम्र बाकी बच्चे उससे काफी ज्यादा सक्रिय हैं। मैं आशा करती हूं कि वह प्राकृतिक रुप से चीजों को समझेगी और आगे बढ़ेगी।
बेटी के स्वास्थय को लेकर चिंतित हैं केटी प्राइस
-
Thursday, December 11, 2014


