गायिका एरियाना ग्रैंडे पिछले दिनों अपने जेड100 के जिंगल बाल कंसर्ट में बाल-बाल बच गईं। एरियाना का कहना है कि यह मौत के साथ साक्षात्कर के पल जैसा था।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, एक कंसर्ट में 'लव मी हार्डर' गाने की प्रस्तुति देते समय 21 वर्षीया एरियाना मंच पर चलते हुए लड़खड़ा गईं। उन्होंने अपने कदम संभालने बाद भीड़ से कहा, "मैं तो अभी मरते-मरते बची।"
एरियाना ने इसके बावजूद प्रस्तुति जारी रखी और 'प्रॉब्लम', 'ब्रेक फ्री', 'सांता बेबी' जैसे गाने गाए।
मैं तो मरते-मरते बची: एरियाना
-
Monday, December 15, 2014


