अमेरिकी मॉडल-अभिनेत्री एंबर रोज ने अपनी राहें पति विज खलीफा से अलग कर ली थीं। उन्हें लगता है कि पुरुष उनसे डरे हुए हैं। वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, "एंबर (31) ने हाल में पति विज(27) के साथ अपने रिश्तों में पुन मधुरता लाने की अफवाहों को हवा दी, लेकिन वह कहती हैं कि कोई उनके प्रति प्रेम जताने की कोशिश नहीं करता।
एंबर ने कहा, "मैं कोशिश कर रही हूं। मैंने अपने पति के घर लौटने का एक लंबा इंतजार किया, लेकिन वह नहीं लौटे। मैं अपने बच्चों की कसम खाती हूं, कोई भी मुझसे हमदर्दी दिखाने की कोशिश नहीं करता। पुरुष जब मुझसे मिलते हैं, तो वे मुझसे बहुत डरे हुए होते हैं।"
एंबर को विज से दो साल का बेटा सेबस्टियन है। एंबर ने हाल में माना कि वह अपने दांपत्य जीवन की गाड़ी दोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीद और दुआ कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं उनसे (विज) से प्यार करती हूं। हमारा एक बच्च है। वह हमेशा मेरा परिवार रहेंगे, चाहे जो भी हो।"
क्या! एम्बर से डरतें हैं पुरुष?
-
Friday, April 17, 2015


