​'वाइल वी आर यंग' ने उजागर की डांस की प्रतिभा: नाओमी वाट्स

​'वाइल वी आर यंग' ने उजागर की डांस की प्रतिभा: नाओमी वाट्स
​हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स का कहना है कि ​उनकी डांस की प्रतिभा उनकी फिल्म 'वाइल वी आर यंग​' ने सबके समाने रखने में उनकी सहायता की है।​

​ 46 वर्षीया नाओमी ​ने इस फिल्म में एक ऐसी पत्नी की भूमिका निभाई है जो अपनी युवा जिंदगी को एक बार फिर से जीने की ठांती।​

​​ वेबसाइट ​'​न्यूज डॉट कॉम एयू​'​ ने नाओमी के हवाले से कहा​, "मेरे भीतर एक हताश डांसर है। मुझे हमेशा से डांस पसंद रहा है।​"​

​ उन्होंने कहा​, "डांस ने ही मुझे अभिनय की ओर आकर्षित किया​, भले ही मैं कहती हूं कि मुझे करीब 16 या 17 साल की उम्र में अभिनय से प्यार हुआ, लेकिन मेरा मन डांस में ज्यादा है, लेकिन मेरे ख्याल से मुझे यह समझ देर से आई। मैं इसमें कभी भी माहिर नहीं होने वाली थी, इसलिए मैंने इसे छोड़ दिया। डांस ने अभिनय कलासेस की राह दिखाई।​"​​

​ 'वाइल वी आर यंग' अमेरिका में 27 मार्च को रिलीज हो गई। भारत में यह एक मई को रिलीज होगी।

End of content

No more pages to load