अभी तक एक मासूम से लड़के और प्रेमी की भूमिका में नजर आने वाले वरुण धवन की आगामी फिल्म 'बदलापुर' का टीज़र अभी-अभी रिलीज हुआ है और उसमें उनका जो किरदार सामने आया है वह ना सिर्फ उनकी अब तक की सभी भूमिकाओं से अलग है बल्कि एक दम चौकाने वाला भी है। टीज़र में वह एक और जहाँ एक आम आदमी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी और वह एक बदले की आग से जूझते खतरनाक हत्यारे की भूमिका में हैं।
अपनी ज्यादातर फिल्मों में पियक्कड़ का किरदार निभाने वाले आदित्य रॉय कपूर ने जब 'आशिकी 2' से एंट्री की तो रातों रात उनके सितारे बदल गए इस फिल्म ने उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है और अभी तक उनकी वह छवि हर किसी के दिलों दिमाग पर अंकित है। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'दावते इश्क' में उन्होंने अपने पहले किरदार से एक दम अलग किरदार निभाया। हालाँकि फिल्म तो नहीं चली लेकिन आदित्य को उनके किरदार के लिए तारीफें जरूर मिली।
आयुष्मान खुराना कई प्रतिभाओं के मालिक हैं, फिर चाहे वह आवाज का जादू हो या अभिनय का। वह बहुप्रतिभा के धनी हैं और उनके अभिनय में बेहद वास्तविकता होती है। वह सिने-स्क्रीन पर वैसे ही हाव-भाव देते हैं जैसे आम जिदंगी में कोई आम युवा देगा। ऐसे में उनकी एक अलग पहचान है और इस प्रतियोगिता में उनका नाम जरूर शामिल होना चाहिए।
अर्जुन कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म 'इश्कजादे' में एक रफ एंड टफ भूमिका निभाई थी, और अपनी कातिलाना मुस्कान से लड़कियों को दीवाना बना दिया था। उनके हाव-भावों से ही पता चल जाता है कि वह एक एक्शन प्रिय अभिनेता हैं। हाल ही में अपनी फिल्म 'तेवर' के एक एक्शन दृश्य की शूटिंग उन्होंने इसलिए छिपकर की क्योंकि उनके चाचा और पिता नहीं चाहते थे कि अर्जुन इन्हें खुद करे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अर्जुन इस सूची में सबको कड़ी टक्कर देने वालों में से हैं।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











