बॉलीवुड की खूबसूरत बालाएं सिर्फ फिल्मों में अपने हुस्न के जलवे ही नहीं बिखेरना चाहती बल्कि इसके अलावा वह एक्शन के मामले में भी बॉलीवुड अभिनेताओं से पीछे नहीं हैं। ज्यादातर अभिनेत्रियां ना सिर्फ अपने स्टंट खुद करना पसंद करती हैं बल्कि वह बाइक चलाने में भी पीछे नहीं हैं। चलिए अब बॉलीवुड की उन खूबसूरत बलाओं के बारे में जानते हैं जिन्होंने फिल्मों में खुद बाइक चलाई है।
हालाँकि श्रद्धा कपूर का फ़िल्मी ग्राफ इतना बड़ा नहीं है लेकिन फिल्म में बाइक चलाने का मौका उन्हें जल्दी ही मिल गया। श्रद्धा कपूर ने भी अपनी फिल्म 'एक विलेन' के लिए पहले बाइक सीखने में काफी मशक्क़त की और फिर फिल्म में मजे से बाइक चलाती भी नजर आई। फिल्म में श्रद्धा बुलट की सवारी करती दिखी थी।
करीना कपूर तो अभिनय से जुड़े हर हुनर में महारत रखती हैं। करीना कपूर भी अपनी फिल्म 'गोलमाल' में एक स्पोर्ट्स बाइक पर टशन मारती नजर आई थी। हालाँकि सिर्फ इतना ही नही वह बाइक राइडिंग के दौरान काफी विश्वास से भरी हुई भी नजर आ रही थी। हालाँकि उनके एक घुटने में उस वक्त प्रॉब्लम भी थी और उन्होंने यह बात भी स्वीकार की थी कि उन्हें बाइक चलाने में डर लग रहा था।
अनुष्का शर्मा को तो बाइक चलाने में महारथ हांसिल हैं उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बाइक चलाना शुरू कर दिया था। सिर्फ उन्होंने बाइक चलाई ही नही थी बल्कि किंग खान को बाइक पर पीछे बिठा कर स्टंट सीन भी दिए थे। इसके अलावा उन्होंने लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल में भी गोवा की गलियों में स्कूटी पर खूब सवारी की थी। इसके बाद उन्होंने एक 'जब तक है जान' में एक बार फिर से बुलट चलाई।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











